Hybrid Cars In India: आज के समय में कार लोगों का एक ऐसा जरूरत बन गया है जिसके बिना बिना आपका काम ही नहीं चल पता। लेकिन पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के कारण लोग कार खरीदने से पहले डर रहे हैं। लेकिन आज के इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे कार के बारे में जानने वाले हैं जो कि आपके इस डर को खत्म कर देंगे क्योंकि माइलेज के मामले में देखा जाए तो इसमें आपको 29km/h तक का माइलेज देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी कार है जो माइलेज के साथ साथ फीचर्स और पॉवर दोनों में दमदार है।

Table of Contents
CNG के लिए लगनी पड़ती है लंबी लाइन:
पेट्रोल और डीजल के रेट और कम माइलेज से बचने के लिए लोग CNG गाड़ी के तरफ़ जाना पसंद करते हैं लेकिन इसमें जो मुख्य दिक्कत होती है वो ये है कि आपको CNG गैस लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है। और इसके बाद बूट स्पेस बिल्कुल कम हो जाता है और इसी के साथ हाईवे में कम पिकअप का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे हाइब्रिड ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हो जाता है क्योंकि हाइब्रिड कारों में आपको CNG से भी बेहतर माइलेज मिल जाती है।
आइए जानते हैं कुछ हाइब्रिड कार के बारे में जिसे खरीदना आपको काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Honda City Hybrid 2026 Model (होंडा सिटी हाइब्रिड 2026 मॉडल)
वैसे तो Honda City हमेसा से लोगों के दिलों पर राज करती आयी है। लेकिन इसका नया अवतार Honda City Hybrid (होंडा सिटी हाइब्रिड) मार्केट में धूम मचा रही है। अगर आप शहर के भीड़ भरे बाजार या इलाकों में ज़्यादा घूमते हैं तो CNG वाले गाड़ी थोड़ा कम परफ़ॉर्मेंस देते हैं लेकिन होंडा सिटी के हाइब्रिड मॉडल का इलेक्ट्रिक मोटर इसे काफ़ी फ़ास्ट और स्मूथ राइड देता है। पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर्स के कॉम्बिनेशन से बना यह मॉडल आपको 27.26 km/h तक का माइलेज देता है। प्राइस की बात करें तो इस प्रीमियम कार का प्राइस करीब 20.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
Toyota Innova Hycross (टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस) भी है दमदार
अगर आप फ़ैमिली के लिए एक आराम दायक गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए Toyota Innova Hycross (टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस) भी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें आपको 2.0 लीटर हाइब्रिड इंजन मिलता है और साथ ही इसमें आपको 22.16 km/h तक का जबरदस्त माइलेज मिलता है। अगर प्राइज की बात करें तो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 26.76 लाख रुपये से शुरू होती है। फ़ैमिली के साथ घूमना, ऑफिस USE के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
Maruti Suzuki Victoris (मारुति सुजुकी विक्टोरिस) में भी 28.65 किमी/घंटा का माइलेज
कम बजट में अगर आपको एक अच्छा माइलेज और दमदार इंजन के साथ कार खरीदना है तो Maruti Suzuki के तरफ़ से आने वाला मारुति सुजुकी विक्टोरिस भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योंकि इसमें आपको 1.5 लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलता है। और इसमें आपको 28.65 km/h तक का माइलेज भी मिलता है। अगर आप ट्रैफ़िक में हैं तो यह गाड़ी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर पर चलती है, जिस से की बम्पर तो बम्पर ट्रैफ़िक में भी पेट्रोल बिल्कुल कम खर्च होता है। अगर हम प्राइस की बात करें तो आपको इसका शुरुवाती एक्स शोरूम कीमत करीब 16.37 लाख रुपये है।
बाकी आप इन गाड़ियों के बारे में क्या सोचते हैं हमे कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अधिक जानकारी के लिए मेरे यूट्यूब चैनल SK SONU vlogs को सब्सक्राइब जरूर करें