हरेक मिडिल क्लास लोगों का एक सपना होता है की उसके पास एक अपना कार हो और अगर आप भी एक ऐसे ही कार के तलाश में हैं जो की आपके बजट में आ जाए तो आज मैं आपको बताने वाला हूँ Alto K10 के बारे में जो कि आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी क्योंकि, यह कार अपने बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में मौजूद है। इसकी कीमत 4.23 लाख से शुरू होती है। और अगर टॉप मॉडल की बात की जाए तो टॉप मॉडल ₹6.21 लाख तक जाती है।

फीचर्स और स्टाइल दोनों में दमदार
Alto K10 एक फ़ैमिली कार के लिए तो पहले से ही जाना जाता है लेकिन अब इसे नये लुक और स्टाइल के साथ उतारा गया है। कार की लंबाई और कम्फर्ट दोनों ही बेहतरीन है। इसके अलावा अगर इंटीरियर की बात करें तो इंटीरियर भी चार लोगों के लिए काफ़ी आरामदायक है। पर्याप्त हेड स्पेस और लेगस्पेस के साथ इसमें 214 लीटर का बूट स्पेस भी मिल जाने वाला है। जिसमे की आप अपना अच्छा खासा जरूरी के समान को रख सकते है।
Alto K10 का माइलेज और भी बेहतर
बात जब कोई भी कार खरीदने की होती हो तो एक बार हम यह जरूर सोचते हैं की माइलेज की होगा, तो आपको बता दें कि इस कार में आपको 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो कि 68bhp की पॉवर प्रदान करता है और 91.1Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इसी के साथ इसमें आपको 5 Speed Mannual और AMT ट्रांसमिशन ऑप्शन भी मिलता है। यह कार अगर पेट्रोल में बात करें तो Approx 24.9 kmpl का माइलेज देती है।
नोट: इस Artical में दी गई सभी जानकारी डीलर से मिली जानकारी और वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के आधार पर लिखी गई है, कृप्या ख़रीदने से पहले सटीक जानकारी प्राप्त कर लें।