Akshay Kumar (अक्षय कुमार) की फ़िल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) इस वजह से रुकी

Bollywood Actor Akshay Kumar (अक्षय कुमार) इन दिनों अक्सर चर्चा में बने हुए हैं। हेरा फेरी 3 के बाद उनकी एक और फ़िल्म वेलकम टू द जंगल जो की एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है, जिसे अहमद ख़ान के द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फ़िल्म की अगर स्टार कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील सेट्टी और भी कई सितारे का अहम रोल है।

welcome to the jungle
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पहलगाम हमला के कारण रुका Welcome to the jungle का शूटिंग

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो, कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण फ़िल्म की शूटिंग रोक दी गई थी, क्योंकि यह फ़िल्म कश्मीर में ही निर्धारित थी। ऐसा बताया जा रहा है कि फ़िल्म का 70 प्रतिशत हिस्सा पहले ही शूट हो चुका है, आगे का शेष 30 प्रतिशत हिस्सा कश्मीर में शूट होना है। लेकिन इसी बीच पहलगाम हमला के कारण, सुरक्षा कारणों को देखते हुए यह फ़ैसला लिया गया कि बाक़ी का शूटिंग बारिश के बाद या कोई अन्य लोकेशन पर शुरू किया जाएगा।

welcome to the jungle

Welcome to the jungle के स्टारकास्ट और रिलीज़ डेट

वेलकम टू द जंगल फ़िल्म का शूटिंग अहमद खान के निर्देशन मे हो रहा है, और इसमें अक्षय कुमार, सुनील सेट्टी, संजय दत्त, परेश रावल, अनिल कपूर, रवीना टंडन और भी कई अन्य बॉलीवुड सितारे नज़र आयेंगे। फ़िल्म की घोषणा 2023 में ही की गई थी और फ़िल्म रिलीज़ पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब इसके लिए आपको और इंतज़ार करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़े……

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment