jharkhand News: बड़कागांव के पूर्व विधायक ने आज रांची में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा कि यह करवाई पूरी तरह से एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। आइए जानते हैं क्या है मामला।
Table of Contents

पिता को पार्टी से निकालने पर कहा, परिवार को बनाया जा रहा है निशाना
अम्बा प्रसाद ने कहा की उनके पिता हमेसा से रैयतो के हक की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं इसीलिए हमेसा उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि NTPC के द्वारा जबरन तरीके से जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है जिसका उनका परिवार हमेसा से विरोध करते आ रहा है।
उन्होंने यह भी बताया की उन्हें उनके ही घर से कीमती सामान तक निकालने का मौका नहीं दिया गया। जिसके करण करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा की उनके पिता का निष्कासन भी दबाव में हुआ है। एनटीपीसी के खिलाफ उनका संघर्ष हमेसा जारी रहेगा।
पार्टी से निकालने के पहले किसी प्रकार का स्पष्टीकरण नहीं दिया गया
पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित करने के लिए गठबंधन के नेताओं पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह दावा किया की पार्टी से निष्कासित करने के पहले उन्हें शोकाज तक नहीं किया गया। बिना किसी उचित कारण और बिना किसी उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
उन्होंने यह भी कहा की पार्टी के और से प्रेस के सामने झूठा बयान दिया गया की इस मामले को पार्टी फोरम में उठाना चाहिए था जबकि सच यह है की उन्होंने पहले से ही पार्टी नेतृत्व को सारी जानकारी दे दी थी।
अनुशासन तोड़ने के बात पर पूर्व विधायक ने कहा की उनके परिवार को और खाश कर के पिता को अनुशासन तोड़ने पर मजबूर किया गया। इसी के साथ उन्होंने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को धमकियाँ भी दिए जाने की बात कही।
पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने स्पष्ट सब्दों में कहा कि वे और उनके परिवार के सदस्य आत्मसम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। अगर उन्होंने गलती की है तो पार्टी उन्हें गलती बताए और अगर नहीं तो पार्टी के द्वारा किए गए करवाई तो वापस ले।
इस मामले में आपका क्या कहना है हमे कमेंट बॉक्स में बतायें।