भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योर्तिर्लिंग केदारनाथ धाम का कपाट कल सुबह 8 बजे खोल दिया जाएगा और आम लोग भगवान का दर्शन कर सकेंगे। भगवान शिव का पावन पंचमुखी चल विग्रह डोली गौरीकुंड पहुँच चुका है। आइए जानते हैं पूरी खबर
Table of Contents

Kedarnath Yatra 2026: कब शुरू होगी केदारनाथ यात्रा 2026
सनातन परंपरा में चार धाम और चार धाम में केदारनाथ धाम का एक अलग ही महत्व है। लोग पूरे साल इस समय का इंतजार करते हैं की कब केदारनाथ धाम का कपाट खुलेगा और दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। क्योंकि भगवान शिव का हर भक्त अपने जीवन में कम से कम एक बार इस सौभाग्य को पाने की कामना करता है।

2026 में 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे पूजा पाठ करने के बाद मंदिर का कपाट आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। और सभी श्रद्धालु देवों के देव महादेव का दर्शन अगले छह महीने तक कर सकेंगे। आइए जानते हैं केदारनाथ धाम का महत्व
Kedarnath Yatra 2026: आख़िर क्या है केदारनाथ धाम का इतिहास
भगवान शिव के धाम केदारनाथ के बारे में वैसे तो कई कहानी और मान्यता है लेकिन ऐसा बताया जाता है की अगर आप बद्रीनाथ धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो केदारनाथ के दर्शन के बिना उसे अधूरा माना जाता है यानी की बद्रीनाथ के दर्शन के पहले आपको केदारनाथ धाम का दर्शन करना जरूरी होता है।
इस मंदिर का इतिहास पांडव काल से भी है ऐसा बताया जाता है की महाभारत के युद्ध के बाद पांडव अपने ही परिवार के ख़िलाफ़ युद्ध करने के कारण पाप से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव को यहीं पर खोजे थे। भगवान शिव पांडव से नाराज से इसलिए उन्होंने बैल का रूप ले लिया था लेकिन पांडव उन्हें पहचान गए थे और भीम ने उनके पीठ यानी की कुबड़ को पकड़ लिए थे इसी कारण से केदारनाथ में भगवान शिव आज भी त्रिकोण शिवलिंग के रूप में हैं यानी की आज भी यहाँ पर कूबड़ की पूजा होती है।

Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम के चमत्कार
वैसे तो केदारनाथ धाम के कई चमत्कार हैं लेकिन एक ऐसा चमत्कार जो इस कलयुग में भी हम सभी ने देखा है वो यह है की 2013 में केदारनाथ में आई आपदा में भी एक विशाल सा पथर जिसे हम भीम शिला के नाम से जानते हैं वो मंदिर के ठीक पीछे आ के रुक गया और इसके कारण पानी दो भाग में बांट गया और मंदिर में थोड़ा सा भी नुकसान नहीं हुआ। साथ ही यहाँ भगवान शिव का शिवलिंग मानव निर्मित नहीं है बल्कि यह एक त्रिकोण चट्टान है जिसे मगवान शिव का स्वंभू शिवलिंग माना जाता है।
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा करने का सबसे अच्छा समय
साल 2026 में केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे। लेकिन केदारनाथ धाम दर्शन करने का सबसे अच्छा समय मई से जून और सितंबर से अक्टूबर के बीच होता है। क्योंकि अभी यानी की अप्रैल से जून तक मौसम साफ़ रहता है तो ऐसे में आप अच्छे से दर्शन भी कर सकते हैं। इसके बाद बारिश के मौसम में इधर मानसून के कारण बारिश, भूस्खलन जैसे कई समस्या उत्पन्न हो सकती है।
इसके बाद सितंबर से अक्टूबर का महीना बारिश के बाद का महीना होता है तो ऐसे में मौसम साफ़ होता है और आप हरियाली का भी आनंद ले सकते हैं।
दिवाली के सुबह से फिर मंदिर का कपाट अगले छह महीने के लिए बंद कर दिया जाता है।