Ajit Pawar Plane crash महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत हो गई, यह हादसा बुधवार सुबह में हुआ। विमान हादसे में अजित पवार के साथ चार और लोग सवार थे जिसमे दो क्रू मेम्बर और दो अन्य सहयोगी भी थे। डीजीसीए के मुताबिक हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है।

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के परिवार बारामती रवाना
विमान हादसे के बाद कई नेता बारामती पहुंच रहे हैं, वही शरद पावर भी मुंबई से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद अजित पवार के परिवार के सदस्य भी बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। वही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीन दिनों के रजकिय शोक का भी एलान कर दिया है।
Ajit Pawar Plane Crash: ममता बनर्जी ने हादसे की जाँच की माँग की है।
अजित पवार के विमान हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक जताया है और इसी साथ ममता बनर्जी ने इस हादसे की जाँच की माँग की है। ममता बनर्जी ने कहा कि इस घटना की उचित जाँच की ज़रूरत है।
https://sksonuvlogs.com/maharashtra-ajit-pawar-plane-crash-live-updates/