
Ranchi Jharkhand: रांची के पहाड़ी मंदिर में हर साल सावन के महीने में शर्द्धालुओं की भारी भीड़ होती है, भीड़ के कारण मंदिर में आने वाले शर्द्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए खास इंतजाम किया जा रहा है। कल बुधवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने सावन को लेकर पहाड़ी मंदिर में की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया और कई दिशा निर्देश भी दिए।

11 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन
साल 2025 में कल 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। यह महीना बहुत ही पावन होता है। सावन के महीना में रांची के पहाड़ी मंदिर में लाखो लोगों की भीड़ उमड़ती है, ख़ास कर के सोमवार के दिन बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिए यहाँ भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है।
भक्तों को परेशानी ना हो उसके लिए लगाया जाएगा अरघा
भक्तों को जलाभिषेक करने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए साल 2025 में सावन के पहले दिन से ही अरघा लगा दिया जाएगा, जितने भी श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक करेंगे वे अरघा से ही जलाभिषेक करेंगे। एसडीओ ने खास कहा है कि रविवार और सोमवार के दिन मंदिर में अरघा से ही जलाभिषेक करने की वयवस्था करें।

एसडीओ ने मंदिर के नीचे अगल बगल में लगने वाले सभी दुकानों का भी जायजा लिया साथ ही यह भी कहा की पहाड़ी के नीचे जितने भी अतिक्रमण हैं उसे तत्काल हटवाया जाए। साथ ही कुछ कुछ दुकाने को भी हटाने की प्रक्रिया चल रही है।