3 Idiots, पी के जैसी हिट्स फ़िल्म करने वाले आमिर ख़ान का एक और फ़िल्म Sitare Zameen Par (सितारे ज़मीन पर) सिनेमा घरों में रिलीज़ हो चुका है। आमिर ख़ान का यह फ़िल्म मनोरंजन से भरपूर होने के साथ साथ एक आदर्श फ़िल्म भी है। दर्शकों को यह फ़ील काफ़ी पसंद आ रही है। तो आइए जानते हैं की इस फ़िल्म का कहानी क्या है।

यह है “सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)” की कहानी
सितारे ज़मीन पर फ़िल्म में आमिर ख़ान एक जूनियर बास्केटबॉल के कोच रहते हैं। जिनका की नाम गुलशन अरोड़ा है। इसका हाइट छोटा लेकिन बहुत ज़िद्दी और अहमी टाइप के व्यक्ति हैं। जो की अपनी माँ के साथ रहते हैं। हालाकि फ़िल्म में इनका शादी हो चुका है। और इनकी पत्नी इनकी माँ का बिज़नेस चलाती हैं। आपसी अन बन के कारण इनको जॉब से निलंबित कर दिया जाता है। जिसके कारण ये एक रात शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, और इसके बाद कोर्ट से इन्हें कम्युनिटी सर्विस की सजा सुनाई जाती है। जिसमे की इन्हें डाउन सिंड्रोम वाले यूवा को बास्केटबॉल सिखाना होता है। शुरू में इन्हें तो सच में यह एक सजा के जैसा ही लगता है और उन्हें सिखाने में भी कोई रुचि नहीं रहती है लेकिन धीरे धीरे वे इन बच्चों को सिखाते भी हैं और उन्हें फाइनल तक खेलने भी ले के जाते हैं।
फ़िल्म एक आदर्श होने के साथ साथ सीख देने वाली भी है। बदलते हुए नजरिये और एक भावुक कहानी के लिए आपको यह फ़िल्म देखनी चाहिए।