अगर आप भी रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह बाइक आपके लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि Royal Enfield ने अपनी नई बाइक Hunter 350 को नये लुक और स्टाइल के साथ लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर
Table of Contents

कम बजट में मिलेंगे Top Model वाले फीचर्स: Royal Enfield Hunter 350
रॉयल एनफील्ड की हंटर बाइक जो की युवाओं की खाश पसंद है इसे नये अवतार और कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। और सिर्फ यही नहीं इस बाइक में Base Premium वैरिएंट भी लांच किया गया है जिसमें की वो सारे टॉप फीचर्स दिए गए हैं जो कि टॉप मॉडल के बाइक में मिलते हैं।
यह बाइक सबसे ज़्यादा चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि इसका प्राइस जो कि एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹1,49,900 है। यानी की एक लाख पचास हजार रुपये में आपको Base Premium वेरिएंट मिल जाती है।
Royal Enfield ने दिए हैं दमदार फीचर्स ऑप्शन
इस नये वेरिएंट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। जैसे पुराने स्पोक व्हील्स के जगह अब आपको अलॉय व्हील्स के ऑप्शन मिलते हैं। इसके साथ आपको रेट्रो लुक के साथ गोल हेडलाइट, डिजिटल एनालॉग और प्रीमियम रोटरी स्विच गियर भी मिलेंगे। और सेफ्टी का भी ध्यान कंपनी ने अच्छे से रखे हैं, इसमें आपको सिंगल चैनल ABS और स्लिप एंड असिस्ट क्लच भी दिया है।
आपका इस बाइक को लेकर क्या ख्याल है, आप क्या सोचते हैं हमे कमेंट बॉक्स में बताएँ