Nothing Phone 4a Pro Review: Nothing के इस स्मार्टफ़ोन में क्या है खास?

अगर आप ₹40,000 के अंदर में एक प्रीमियम और दमदार स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह स्मार्टफोन Nothing Phone 4a Pro आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है इस फ़ोन में खास?

Nothing Phone 4a Pro

Nothing Phone 4a Pro: Look & Design

अगर Nothing के स्मार्टफोन की बात करें तो इसका हर स्मार्टफ़ोन एक अलग पहचान के साथ आता है। इसका ट्रांसपेरेंट लुक और यूनिक डिजाइन इसे हर स्मार्टफ़ोन से अलग बनाता है। यह स्मार्टफ़ोन भी ट्रांसपेरेंट लुक के साथ ही आता है लेकिन इस बार एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमियम की बॉडी फ़ोन को और भी ज़्यादा मजबूत और प्रीमियम बनाती है।

इस स्मार्टफोन Nothing Phone 4a Pro का एक और ख़ासियत है की इसमें नया Glyph Matrix जो की पहले से 57% बड़ा है और 137 मिनी LEDs के साथ आता है। और इसमें सिर्फ नोटिफिकेशन ही नहीं बल्कि टाइमर, बैटरी, volume और custom alert भी दिखता है।

Nothing Phone 4a Pro

Display or Design: Nothing Phone 4a Pro

इस स्मार्टफोन में 1.5k AMOLED display मिलता है जिसमे एचडीआर10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। बात डिस्प्ले साइज की करें तो इसमें आपको 6.83 इंच का डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

Camera: कैमरा में है दम

Nothing ने इस बार कैमरा पर काफ़ी काम किया है। इस स्मार्टफ़ोन में आपको Sony LYT-700c सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। जिसमे की 3.5X ऑप्टिकल zoom मिलता है। इसके अलावा 140x का डिजिटल zoom कैमरा दिया गया है। और 32 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

Performance & Battery: Nothing Phone 4a Pro

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है जो की इस फ़ोन को सीपीयू में 27% तेज, ग्राफिक्स में 30% or 65% ज़्यादा AI परफॉरमेंस देता है। इस स्मार्टफ़ोन में आपको 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल जाता है।

Nothing Phone 4a Pro में आपको 5400mAh का बैटरी और 50W फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलता है। इसके अलावा आपको 7.5W का रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दिया गया है।

क्या है इस स्मार्टफ़ोन का प्राइस?

अगर आप यह स्मार्ट फ़ोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह स्मार्टफ़ोन

• 8GB+128GB Price ₹39,999/-

• 8GB+256GB Price ₹42,999/-

• 12GB+256GB Price ₹45,999/-

के range में उपलब्ध है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफ़ोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं जिसमे आपको परफॉरमेंस भी बेहतर मिले और दिखने में भी अलग हो तो यह स्मार्टफोन आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा।

यह भी पढ़ें…