Skoda Kushaq 2026 Model: 11 लाख के अंदर एक ऐसे कार जिसके बेस मॉडल में ही है सबकुछ

Skoda Kushaq: दोस्तों जब भी हम कोई कार लेने जाते हैं तो हमारे दिमाग़ में ही यह बात बैठ गई है की भाई कार तो वही लूंगा जिसमे की सनरूफ हो, अलॉय व्हील्स हो और भी कई वैसे फीचर्स हो जो की टॉप मॉडल में आता है, लेकिन अपना जो बजट होता है वह बेस वेरिएंट वाला होता है। तो आज हम ऐसे ही एक कार के बारे में बात करने वाले हैं जिसके कि बेस मॉडल में ही ये सारा फ़ीचर्स मिल जाता है।

Skoda Kushaq 2026 Model (Pic: Social Media)

Skoda Kushaq Classic Plus Base Model Features:

हम बात करने वाले हैं स्कोडा के तरफ़ से लांच किए गए नये स्कोडा कुशाक क्लासिक प्लस (Skoda Kushaq Classic Plus) के बारे में, जिसमे की कंपनी बेस मॉडल से ही वो सब देने की कोशिश की है जो कि एक टॉप मॉडल और टॉप वेरिएंट में आती है। जैसे की सनरूफ, एलॉय व्हील्स, इन्फ़ोटेन्मेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और भी काफ़ी कुछ। आइए जानते हैं डिटेल में क्या है प्राइस और क्या क्या मिलता है।

New Skoda Kushaq Classic Plus का प्राइस क्या है ?

अभी आपके दिमाग़ में आ रहा होगा की भाई बेस मॉडल में ही सारा कुछ मिल रहा है तो प्राइस में भी काफ़ी ज़्यादा होगा तो आपको बताते चले की ये बिल्कुल ही आपके बजट में आ जाने वाला है। सबसे पहले हम बात करते हैं New Kushaq 1.0L Classic Plus पेट्रोल इंजन मैनुअल की एक्स शोरूम कीमत की तो यह आपको 10.69 लाख के एक्स शोरूम कीमत पर मिल जाएगी।

वहीं पर Kushaq 1.0L Classic Plus AT पेट्रोल वेरिएंट की बात करें तो इसका एक्स शोरूम प्राइस 12.69 लाख रुपये है।

मेरे हिसाब से यह आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है क्योंकि इतने फ़ीचर्स अगर आपको चाहिए तो दूसरे अन्य कंपनी में एप्रॉक्स 15 लाख रुपये तक लगाने पड़ सकते हैं।

Skoda Kushaq Classic Plus 2026 Model

Skoda Kushaq Classic Plus: पॉवर और ट्रांसमिशन

चलो अब बात करते हैं की भाई कंपनी फ़ीचर्स तो भर भर के दे रही है लेकिन इंजन में पॉवर है या नहीं। तो सबसे पहले आपको बताते चले की SUv रेंज के इस गाड़ी में आपको 1.0L TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिल जाता है, जो की 115 पीएस की पावर और 178 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनेरेट करता है। इसके अलावा आपको इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन भी मिल जाता है। अभी तक अगर देखा जाए तो स्कोडा ने बेस मॉडल में ही 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देकर इतिहास रच दिया है जो कि दूसरे कंपनी अभी तक सोच भी नहीं पायी है।

बेस मॉडल में ही मिल रहे हैं यह फीचर्स:

अब थोड़ा इस कार के फेसलिफ्ट के लुक के बारे में बात करते हैं तो आपको बताते चले की इस SUv के एक्सटीरियर में आपको signature Led हेडलैंप्स और टेललैपम्प्स मिल जाता है। इसी के साथ 16inch के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ और रियर में डिफॉगर और वाइपर मिल जाता है।

New Kushaq Classic Plus

इंटीरियर कि बात करें तो आपको 6.9 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, USB चार्जिंग पोर्ट, रियर एसी वेट, 6 एयरबैग्स और भी कई फीचर्स मिल जाते हैं।

बाक़ी इस SUv के बारे में आपका क्या विचार है हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएँ 👇🏻👇🏻

यह भी पढ़ें….

Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, धमाकेदार कमाई

Raj Motors, Ranchi Jharkhand