
Maiya Samman Yojana: झारखंड के कुछ महिलाओं को मइयाँ सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) का लाभ लेना पड़ा भारी। झारखंड के कैरो प्रखंड में मुख्यमंत्री मइयाँ सम्मान योजना के लाभ लेने वाली 180 अयोग्य लाभुको को नोटिस भेजा गया है। प्रखंड कार्यालय ने इनलोगों को राशि जमा करने का निर्देश दिया है, पैसे जमा नहीं करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। कार्यालय से बताया गया की राशि समय पर जमा नहीं हुई तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
Highlight:
- सभी अयोग्य लाभुको को मिला नोटिस
- इन पंचायत के लोगों को भी मिला नोटिस
सूत्रो से मिली जानकारी, कैरो Maiya Samman Yojana (लोहरदगा)
मुख्यमंत्री मइयाँ सम्मान योजना की शुरूवात झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए की गई है, शुरुआत में इस योजना में महीने के एक हजार दिए जाते थे लेकिन फिर इसे बढ़ा कर पच्चीस सौ कर दिया गया है।
सरकार के तरफ़ से इस योजना के एक साथ दो महीने की राशि भी देने की बात कही गई है, लेकिन दूसरी ओर इस योजना में फर्जीवाड़ा की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
सभी अयोग्य लाभुको को मिला नोटिस
मइयाँ सम्मान योजना में अलग अलग तरह के फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है, बोकारो जिला के गोमिया में बंगाल के लोगों दवारा मइयाँ योजना के लाभ लिया जा रहा था जिसपे की FIR दर्ज की गई है और लोहरदगा के कैरो प्रखंड में मुख्यमंत्री माइयाँ सम्मान योजना के 180 अयोग्य लाभुक को भी नोटिस जारी किया गया है।
इन पंचायत के लोगों को भी मिला नोटिस
मइयाँ सम्मान योजना में जब से योग्यता की जाँच शुरू हुई है तब से अब तक कई मामला सामने आया है कैरो पंचायत में 52 लाभुक, नरौली पंचायत के पैंतीस लाभुक, हनहट के 34 लाभुक और गुड़ी पंचायत में अठारह लाभुको को नोटिस भेज कर राशि जमा करवाने का निर्देश दिया गया है।
साथ ही यह भी बताया गया है कि अगर दिए गए समय पर अगर राशि जमा नहीं की गई तो उन लोगों के उपर कार्रवाई की जाएगी और राशि की वसूली की जाएगी।