
मइयाँ सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) से जुड़ी हुई काफ़ी बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि, पश्चिमी सिंहभूम जिले से मइयाँ सम्मान योजना का लाभ ले रही सात हज़ार महिलाओं का नाम मइयाँ सम्मान योजना (maiya samman yojana) से हटाया जा रहा है। इसका वजह सरकारी कर्मी परिवार और ग़लत दस्तावेज करने की बताई गई है। साथ ही यह भी बताया गया है 1 अप्रैल 2025 को 50 वर्ष पूरे करने वाली महिलायें भी हटाई जायेंगी, क्योंकि सरकार 18-50 वर्ष की महिलाओं को ही लाभ दे रही है। अब इन महिलाओं को वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन करना होगा।
Table of Contents
HIGHLIGHTS
- 7000 मइयाँ सम्मान योजना के लाभुको का नाम कटेगा
- सरकारी कर्मी, ग़लत दस्तावेज और 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले
- वृद्धा पेंशन के लिए करना होगा अप्लाई
7000 मइयाँ सम्मान योजना के लाभुको का नाम कटेगा
झारखंड सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना मइयाँ सम्मान योजना (Maiya Samman Yojna) से पश्चिमी सिंहभूम यानी की चाईबासा से लगभग 7000 मइयाँ सम्मान योजना के लाभ ले रही लाभुकों का नाम काटा जाएगा।
इसमें से लगभग तीन हज़ार वैसी महिलाएँ हैं जो सरकारी कर्मी के परिवार जैसे की सरकारी पेंशन, पारा शिक्षक के परिवार या फिर आगनबाड़ी से जुड़े है या फिर किसी अन्य सरकारी पेंशन का लाभ ले रही है।
अभी तक लगभग तीन हज़ार ऐसे लाभुक को चिन्हित किया गया है और लगभग चार हज़ार ऐसी भी महिलायें हैं जिनका उम्र 50 साल हो चुका है। उनको भी मइयाँ सम्मान योजना के लाभ से नाम हटाया जाएगा।
वृद्धा पेंशन के लिए करना होगा अप्लाई
वैसी महिलाएँ जिनका उम्र 50 साल हो गया है अब उनको फिर से प्रखंड कार्यालय के द्वारा वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन करना होगा।
उसके बाद उन्हें एक हज़ार रुपये वृद्धा पेंशन दिया जाएगा। बात अगर पश्चिमी सिंहभूम की हो तो जिले में लगभग 2 लाख 48 हज़ार 644 लाभुक माइयाँ सम्मान योजना (Maiya Samman Yojna) का लाभ ले रही हैं, लेकिन नाम हटा देने के बाद लगभग इनकी संख्या घट कर 3 लाख 41 हजार के क़रीब रह जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल MY SMART TEACH पर भी विज़िट कर सकते हैं।