LPG Crisis in India: भूख से परेशान लोग, LPG के कमी के कारण घर लौटने पर मजबूर मजदूर

LPG Crisis in India: अब सिर्फ छोटे शहरों में ही नहीं बल्कि देश के बड़े बड़े औद्योगिक शहरों में भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होते हुए दिख रही है। ऐसे ही में आज के इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे गुजरात के सूरत से गैस सिलेंडर आपूर्ति कमी के कारण बड़ी संख्या में मजदूर अपने घर वापस लौट रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

LPG Crisis in India

LPG Crisis in India: 500 रुपये लीटर गैस मिल रही है और पैसे भी नहीं है

एक आम इंसान जो की रोज़ कमा कर खा रहा है ऐसे में गैस सिलेंडर की आपूर्ति उसके रोज़ के जीवन को काफ़ी प्रभावित कर रहा है। हालाँकि लोकल लेवल पर देखा जाए तो एलपीजी गैस की कमी छोटे उद्योग और फैक्ट्री पर भी असर डाल रहा है। ऐसे में कई छोटी कंपनियाँ जो कि एलपीजी गैस की कमी के चलते कुछ दिनों के लिए बंद हो रही हैं।

ऐसे ही में न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत करते समय एक प्रवासी मजदूर सचिन ने बताया की “हम गाँव जा रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से गैस नहीं मिल रही है। हमारे पास उतने पैसे भी नहीं हैं, हमने गैस पाने की बहुत कोसिस की लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा। सब अपना अपना देख रहा है। जब गैस की समस्या खत्म हो जाएगी तब वापस आयेंगे।”

सचिन ने यह भी बताया की पिछले 4-5 दिनों से ज़्यादा परेशानी हो रही है। यहाँ गैस ₹500/लीटर मिल रही है। हमारे पास पैसे नहीं हैं, इसीलिए गाँव जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें….