LPG Gas Crisis in Ranchi: अब रांची में भी गैस का संकट ? आइए जानते हैं सच !

LPG Gas Crisis in Ranchi: अभी पूरे देश में गैस सिलेंडर की किल्लत हो चुकी है ऐसे में आम लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग घंटों भर लाइन में लग लग कर गैस ले रहे हैं। ऑनलाइन गैस सिलेंडर की बुकिंग में भी काफ़ी परेशानी हो रही है। ऐसे में राजधानी रांची का क्या हाल है, आइए जानते हैं।

LPG Gas Crisis in Ranchi Jharkhand

Ranchi में PNG की पहुंच तेजी से बढ़ रही है

लोगों को आ रही घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही परेशानी को लेकर जिला प्रशासन भी गंभीर है ऐसे में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री रेगुलर गैस एजेंसी और कंपनी के साथ बैठक कर रहे हैं। जिसमे की उन्हें बताया गया कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के तहत शहर में पीएनजी की पहुंच तेज हो गई है।

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की तो होगी कड़ी कार्रवाई

ऐसे समय में लोगों के बीच में जो सबसे बड़ा डर होता है वह है की कहीं कालाबाजारी न होने लगे। क्योंकि अक्सकर देखा गया है की जब की किसी भी वस्तु का कालाबाजारी शुरू होता है तो ऐसे में सबसे ज़्यादा जो प्रभावित होते है वे एक माध्यम वर्ग के लोग होते हैं। हालाकि उपयुक्त ने साफ़ साफ़ यह कहा है की इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार का कालाबाजारी या अवैध भंडारण न हो। अगर ऐसा होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ranchi के इन एजेंसी ने जारी किए नंबर

झलक इंडेन, डोरंडा : 6204801046, 6204801051

वैष्णवी इंडियन गैस एजेंसी, धुर्वा: 9430329616

SK Gas Service, Bariyatu: 7033632177

यह भी पढ़ें….

हमे यूट्यूब पर भी सब्सक्राइब जरूर करें

Sk Sonu Vlogs