कल का मौसम (Kal Ka Mausam): भारी बारिश की चेतावनी, जानिये कैसा रहेगा कल का मौसम

कल का मौसम (Kal Ka Mausam): उत्तर भारत और देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट बदली है। झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और पंजाब जैसे कई राज्यों में कल भी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में 30-50km प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा कल का मौसम ?

कल का मौसम कैसा रहेगा ?

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम ?

कल 21 मार्च को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के मौसम की बात करें तो, मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान बिजली गिरने और ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं कल 21 मार्च को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बिहार में मौसम का रूख नर्म है

अगर आप बिहार से हैं तो आपको बताते चलें की कल यानी की 21 मार्च को बिहार के कुछ जिलों में मौसम का आंशिक असर देखने को मिल सकता है। खाशकर के बांका, पूर्णिया, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में आंधी पानी के साथ ओला गिरने की भी चेतावनी है। वहीं गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, बेगूसराय समेत अन्य जिले में भी आंशिक असर देखने को मिल सकता है।

21 मार्च का तापमान

शहर का नाम न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
Delhi (दिल्ली)16°C28°C
Chandigarh (चंडीगढ़)12°C19°C
Mumbai (मुंबई)24°C29°C
Chennai (चेन्नई)26°C31°C
Hyderabad (हैदराबाद)21°C32°C
Kolkata (कोलकाता)21°C32°C
Bhopal (भोपाल)17°C30°C
Jaipur (जयपुर)14°C25°C
Lucknow (लखनऊ)17°C28°C
Patna (पटना)20°C33°C
Ranchi (रांची)17°C31°C

कैसा रहेगा मुंबई का मौसम ?

महाराष्ट्र में 21 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का असर रह सकता है।

यह भी पढ़ें….