IPL 2026: हैदराबाद की टीम अगले सीजन में बड़ा बदलाव कर सकती है, और अगर रिपोर्ट्स की माने तो मैनेजमेंट एक यंग और अग्रेसिव कप्तान ढूंढ़ रही है। ऐसे में ईशान किशन का नाम सबसे पहले है। आइए जानते हैं पूरी खबर।
Table of Contents

आख़िर क्यों है ईशान किशन का नाम आगे
भारतीय क्रिकेट टीम के यंग और अग्रेसिव विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन आईपीएल 2026 में हैदराबाद के तरफ़ से कप्तानी करते हुए नज़र आ सकते हैं, और ऐसा इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है और ऐसे में एक बेहतर विकल्प की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन का नाम सबसे पहले आता है।
IPL (आईपीएल) में कर चुके हैं शानदार प्रदर्शन
जो भी लोग क्रिकेट के बारे में थोड़ा भी जानकारी रखते हैं तो उन्हें यह बात अच्छे से पता है की ईशान किशन पिछले कुछ समय से काफी अच्छे फॉर्म में हैं। और बात आईपीएल की हो तो उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। 119 आईपीएल मैचों में उन्होंने कुल 2998 रन बनाये हैं, और वे अभी तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस, गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।
अधिक जानकारी के लिए मेरे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻