दोस्तों आईपीएल 2026 (IPL 2026) का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में काफ़ी सारे लोग हैं जो अलग अलग टीम को सपोर्ट करते हैं, लेकिन ऐसे में ही एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। तो आइए जानते हैं कि क्या है यह मामला जो आपको हैरान कर देगा।
Table of Contents

IPL 2026 Matheesha Pathirana (मथीसा पथिराना)
कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ़ से खेलने वाले खिलाड़ी मथीसा पथिराना को इस आईपीएल में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट नहीं मिला है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें आईपीएल में शामिल होने के लिए इजाज़त नहीं दी है। इसका मुख्य कारण है उनकी चोट।
IPL 2026: कैसे लगा मथीसा पथिराना को चोट
मथीसा पथिराना को चोट T20 World Cup 2026 के दौरान लगी थी। ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेल रहे मैच के दौरान उनके बाएं पैर में चोट आई थी और जिसके कारण वे जमीन पर गिर गए थे और T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के दवारा लिए गए फिटनेस टेस्ट में वे फेल हो गए हैं जिसके कारण उन्हें आईपीएल में खेलने का इजाजत नहीं मिला है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ में खरीदा है मथीसा पथिराना को
मथीसा पथिराना साल 2022 से आईपीएल खेल रहे हैं और पूरे आईपीएल के दौरान में उन्होंने 32 मैच में कुल 47 विकेट लिए हैं। पथिराना को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजॉइंट्स दोनों में ही कंपीटिशन लगी थी लेकिन आख़िर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ की बोली लगाकर इन्हें खरीदा था।
ऐसे में आपको क्या लगता है मथीसा पथिराना खेल पाएंगे या नहीं, कमेंट बॉक्स में बताएँ….