
दोस्तों जब से सोशल मीडिया चैनल पर राजपाल यादव के जेल जाने की खबर आई है उसके बाद कई ऐसे चेहरे सामने आए हैं जो कि अपने तरफ़ से मदद करने के लिए सामने आए हैं। आज हम जानेंगे कि अभी तक Approx कितने रुपये उनके अकाउंट में जमा हुए हैं या अभी तक कितना पैसा का मदद हो पाया है।
हालांकि चर्चित चेहरे में सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, तेज प्रताप यादव, Manoj dey जैसे और भी कई बड़े लोग शामिल हैं।
Table of Contents
किसने कितना दिया
आइए सबसे पहले हम यह जान लेते हैं की राजपाल यादव को किसने अभी तक कितने रुपये से मदद की है।
सबसे पहला नाम राव इंद्रजीत सिंह का आता है जो की एक म्यूजिक प्रोडूसर हैं उन्होंने 1.1cr. मीका सिंह 11 लाख, तेजप्रताप यादव 11 लाख, और भी कई चेहरे सामने आए हैं, मैं नीचे में आपको स्क्रीन शॉट लगा दे रहा हूँ।

अभी तक कितने रुपये जमा हुए
हालांकि इतने मदद मिलने के बाद भी काफ़ी लोगों के दिमाग़ में यह सवाल आ रहा होगा की अभी तक कितने रुपये जमा हो गए हैं तो सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ अभी तक एक करोड़ और 58 लाख रुपये ही जमा हो पाए हैं। हालांकि इस अमाउंट में सलमान ख़ान, सोनू सूद, गुरु रंधावा, डेविड धवन का इसमें रकम नहीं जुड़ा है। और राजपाल यादव पर टोटल कर्ज 9 करोड़ से भी अधिक हैं।

Manoj Dey ने भी किया राजपाल यादव को ऑफर
झारखंड के चर्चित यूट्यूबर मनोज दे ने भी राजपाल यादव को 11 लाख रुपये का ऑफर किया है, हालांकि उन्होंने अभी तक अपने ऑफिसियल अकाउंट से इस बात का कोई ख़ुलासा नहीं किया लेकिन उनके इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट को रीट्वीट किया गया है जिसमें की ये लिखा हुआ है “Manoj Dey offers ₹11 lakh to Rajpal Yadav”

यह भी पढ़ें…..
चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काट रहे राजपाल यादव
My YouTube Channel