झारखंड राज्य के चतरा जिला के सिमरिया इलाका में आज एक एयर एंबुलेंस क्रैश (Air Ambulance Crash) हो गया है जिसमे की दो पायलट के साथ पाँच और लोग मौजूद थें।

Chatra (चतरा) जिले के सिमरिया इलाके में आज एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो जाने की खबर आई है। इस एयर एम्बुलेंस को कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन स्वराजदीप सिंह चला रहे थे। इसके अलावा इसमें डॉक्टर विकाश कुमार गुप्ता और पैरामेडिक सचिव कुमार मिश्रा सवार थें।
Table of Contents
Air Ambulance Crash: एयर एम्बुलेंस में कौन कौन थे सवार?
देवकमल हॉस्पिटल के डॉक्टर अनंत सिन्हा ने बताया की, Sanjay Kumar जो की approx 65% बर्न थे वो देवकमल हॉस्पिटल में, करीब छह सात दिन पहले एडमिट थे और इस केस में आज सुबह सुबह बात चीत हुई थी जिसमे उन्होंने बताया था की एयर एंबुलेंस से हम दिल्ली ले जा रहे हैं। और करीब दोपहर दो बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे। डॉक्टर अनंत सिन्हा ने यह भी बताया की प्लेन में सवार डॉक्टर हमारे हॉस्पिटल के डॉक्टर नहीं है।

Ranchi से Delhi जा रही थी एयर एम्बुलेंस, 7 लोग थे सवार
5 पैसेंजर जिसमे की एक मरीज, 2 Attendant, 1 doctor or 1 Paramadic को ले कर यह एयर एम्बुलेंस रांची से दिल्ली जा रही थी जिसे की 2 पायलट उड़ा रह रहे थे। यह शाम के करीब सात बजकर दस मिनट पर उड़ान भरी थी। रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया की एम्बुलेंस का एटीसी से संपर्क टूट गया था। और दुर्घटना की सूचना राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री माइयाँ सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के लाभुकों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी
यूट्यूब पर भी सब्सक्राइब करें