Ranchi Jharkhand: ईरान और इजराइल युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। ऐसे में झारखंड के रांची के निवासी जो की मूल रूप से नालंदा बिहार के रहने वाले थे, हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे शिप के कैप्टन राकेश रंजन सिंह की मौत हो गई है। आइये जानते हैं, क्या है पूरा खबर…
Table of Contents

पिछले महीना ही छुट्टी खत्म कर, जॉइन किए थे शिप
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन राकेश रंजन सिंह जो कि पिछले महीना ही 2 फ़रवरी को रांची से दुबई गए थे और उसके बाद शिप (अवाना) जॉइन किए थे। जहाज़ तेल लेने के लिए हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य गया था और इसके बाद तेल लेकर 1 मार्च को भारत के लिए रवाना हुआ था। लेकिन दुबई से क़रीब 60km दूर युद्ध के कारण शिप को रोक दिया गया था।
शिप ‘अवाना’ पर कैप्टन के अलावा 35 स्टाफ और मौजूद थे, जो की पिछले 18 दिन से शिप पर ही फंसे थे। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा था।
समय से नहीं पहुँच सके अस्पताल, नहीं मिली एयर एंबुलेंस
बताया जा रहा है की शिप पर ही अचानक से उनका तबीयत बिगड़ गया। जिसके बाद शिप में मौजूद अधिकारियों ने दुबई एटीसी से संपर्क कर एयर एंबुलेंस की मांग की लेकिन युद्ध के स्थिति के कारण परमिशन नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें बोट के ज़रिये दुबई तट पर लाया गया जिसमे की काफ़ी देर हो गई और समय पर इलाज नहीं होने के कारण हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
दुबई में रखा हुआ है शव, अंतिम संस्कार के लिए लाया जाएगा भारत
परिवार वालो के अनुसार शव को भारत लाने का प्रोसेस चल रहा है, अभी तक के मिली जानकारी के अनुसार शव पटना एयरपोर्ट लाया जाएगा जहाँ से शव को अंतिम संस्कार के लिए नालंदा के बिहारशरीफ़ ले जाया जाएगा।